top of page

क्या आप भूमि नापने की इकाई के बारे में जानते हैं ?

सामान्यतया जब हम भूमि संबंधी दस्तावेजों से रूबरू होते हैं हैं तो उनमें प्रयुक्त भूमि के मापन की इकाइयों के बारे में हमें जानकारी नहीं होती जिस कारण से हम उन दस्तावेजों को समझने में परेशानी का सामना करना पड़ता है ।भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूमि को नापने के लिए अलग-अलग प्रकार की इकाइयों का प्रयोग किया जाता है। हरियाणा में मुख्यतः गज या स्केर यार्ड, मरला कैनाल या बीघा, बिस्वा, किला आदि मापन इकाइयों का प्रयोग किया जाता है। यहां तक की सरकार द्वारा कलेक्टर या सर्किल रेट भी गज या एकड़ में निर्धारित किए जाते हैं। नीचे दिए गए सारणी अनुसार आप जान सकते हैं की किसी भी क्षेत्रफल को विभिन्न इकाइयों में किस प्रकार से हम बदल सकते हैं।


सरसाई में मापन

1 करम=5 फुट 6 इंच

1 सरसाई=1 करम × 1 करम

9 सरसाई=1 मरला

20 मरला= 1 कनाल

8 कनाल=1 एकड


बिस्वांसी में मापन

1 करम=57.157"

1 बिस्वांसी =1 करम × 1 करम

20 बिस्वांसी=1 बिस्वा

20 बिस्वा= 1 बीघा

 4 बीघा 16बिस्वा =1 एकड

सामान्यता 1 स्क्वायर यार्ड को 1 गज कहा जाता है

1 मरला= 30.25 गज / स्क्वायर यार्ड

1 एकड़ = 4840 गज

1 हेक्टयर = 2.5 एकड़




Comments


bottom of page